मणवालकुरिच्ची इकाई (एम.के.) तमिलनाडु में कन्याकुमारी से उत्तर‑पश्चिम दिशा में 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रमुख समुद्री बंदरगाह ‘थूथुकुडी’ (तमिलनाडु) तथा ‘विझिंजम’ (केरल) एम.के. इकाई से क्रमशः 100 किलोमीटर एवं 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। निकटतम हवाई अड्डा, तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एम.के. इकाई से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिला मुख्यालय नागरकोइल, इकाई से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह निकटतम रेलवे जंक्शन है।
कन्याकुमारी जिले का तटीय क्षेत्र भारी खनिजों के निक्षेपों से परिपूर्ण है। इल्मेनाइट, रूटाइल, ज़िरकॉन, गार्नेट तथा सिलिमेनाइट सहित एम.के. इकाई की कुल खनिज उत्पादन क्षमता 1,14,600 टन प्रति वर्ष है।
संयंत्र में खनिज पृथक्करण प्रक्रिया हेतु अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाता है और इसमें अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाओं से सुसज्जित गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का समावेश है तथा इसमें गुणवत्ता आश्वासन हेतु पेट्रोलॉजिस्ट एवं रसायनज्ञ युक्त एक बहु-विषयक टीम भी शामिल है।
इकाई को गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला हेतु ISO 9001:2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली), ISO 14001:2015 (पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली), ISO 45001:2018 (व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) तथा ISO/IEC 17025:2017 (एनएबीएल प्रमाणन) से प्रमाणित किया गया है।
- हमारे बारे में
- दूरदर्शिता और लक्ष्य
- निदेशक मंडल
- कार्यान्वयन के तहत परियोजनाएं
- ग्राहकों
- उत्पाद
- खनिज पदार्थ
- कैरियर
- कैरियर
- अन्य महत्वपूर्ण लिंक
- ऍम एस ऍम ई
- परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि)
- भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
- सार्वजनिक उद्यम विभाग
- केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल / साइट मानचित्र
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- साइट मैप
- हमसे संपर्क करें
- हमसे संपर्क करें

